टी20 में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे कप्तान सूर्यकुमार ने मॉर्गन-मैक्सवेल पीछे छोड़ा
(India) टी20 में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे कप्तान सूर्यकुमार, मॉर्गन-मैक्सवेल को छोड़ा पीछे सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा के बाद टी20 में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने | सूर्यकुमार ने महज 39 पारियों में 15 बार 50+ स्कोर बनाए हैं। मॉर्गन ने चौथे या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 105 पारियों में 14 बार 50+ स्कोर बनाए थे | और साथ ही साथ मैक्सवेल ने 74 पारियों में 11बार 50+ स्कोर बनाए थे। भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के नाम तीसरे या उससे नीचे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा टी20 शतक भी हैं | सूर्यकुमार यादव पुरुष T20I में शतक बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय कप्तान हैं। उनके अलावा यह कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा (2017 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 118 रन, 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 111 रन) ने किया है। सूर्यकुमार के अलावा केवल बाबर आजम ने पुरुष टी20I में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।