(India)
आईपीएल 2024 एक्शन: भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे प्रश्न| चेतन सकारिया की गेंदबाजी एक्शन को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हुए है| बीसीसीआई संदिग्ध सूची में भी उन्हें शामिल कर लिया गया है| साथ ही साथ चेतन सकारिया समेत 7 गेंदबाजों को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की सूची में शामिल किया गया है| गेंदबाजों के संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की सूची में चेतन सकारिया के अतिरिक्त 6 खिलाड़ी भी शामिल हैं|उनके नाम इसप्रकार है,मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के तनुश कोटियन, केरल क्रिकेट एसोसिएशन के रोहन कुन्नूमल, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के चिराग गांधी,और साथ ही साथ केरल क्रिकेट एसोसिएशन के सलमान निजार, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के सौरभ दुबे और अर्पित को भी शामिल किया गया हैं। हालांकि आपको बता देते है कि चेतन सकारिया आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी के लिए 333 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में शामिल हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।