(International)
गाजा पट्टी में इजराइली सैनिकों ने गलती से जिन तीन इजराइली बंधकों को गोली मार दी, वे सफेद झंडा दिखा रहे थे और जब उनकी हत्या की गई तब उनके तन पर कमीज नहीं थी। इजराइली सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भूलवश हुई इस हत्या पर नाराजगी से इजराइली सरकार पर कतर की मध्यस्थता में हमास के साथ कैदियों की अदला-बदली पर वार्ता फिर शुरू करने का दबाव बढ़ सकता है। हमास ने और बंधकों की रिहाई के सिलसिले में इजराइल पर गाजा में हवाई और जमीनी अभियान रोकने की शर्त रखी है। यह लड़ाई 11 वें सप्ताह में भी जारी है। इन बंधकों की मौत की कहानी से इजराइली सैनिकों के आचरण पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।