IPL 2024 के लिए मिनी नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी
(India) IPL 2024 के लिए मिनी नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी, आईपीएल नीलामी 2024 19 दिसंबर 2023 को कोका-कोला एरिना दुबई में होगी। | यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा, जब नीलामी विदेश में होगी| आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने नीलामी के लिए 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है | इस बार यह मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगी |
सूत्रों के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अगले वर्ष 23 मार्च से शुरू हो जायेगा | इस आईपीएल में 10 टीमें शामिल हो रही जिसमे 19 दिसंबर को खिलाड़ियों की खरीददारी होगी | साथ ही साथ आईपीएल की नीलामी मंगलवार यानी कल (19 दिसंबर) को दोपहर 1 बजे दुबई में शुरू होगी | इस आईपीएल अबकी बार 333 खिलाड़ियों पर बोली लगायी जाएगी| आईपीएल 2024 का हिस्सा बनने वाली 10 टीमें सीएसके, जीटी, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।