नवाज शरीफ ने कहा, पाकिस्तान की दुर्गति के लिए भारत जिम्मेदार नहीं
(India) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में तीन कार्यकाल पूरा करने के बाद सेना द्वारा बेदखल किए गए पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ ने मंगलवार को सेना पर अपना मौखिक हमला तेज करते हुए सेना को देश की सभी समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए यह अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है। साथ ही साथ नवाज शरीफ ने कहा, पाकिस्तान की दुर्गति के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, देश के आर्थिक संकट के लिए अप्रत्यक्ष रूप से सेना को जिम्मेदार ठहराया| सूत्रों के मुताबिक के अनुसार 2018 के चुनावों में धांधली करके इस देश पर हमला किया, जिससे लोगों को परेशानी हुई और अर्थव्यवस्था में गिरावट आई। पीएमएल-एन सुप्रीमो ने सैन्य तानाशाहों को वैधता प्रदान करने के लिए न्यायाधीशों की भी आलोचना की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।