भारत ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में दिखाया हार का चेहरा और ख़िताब किया अपने नाम
(India) भारत ने साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 78 रन से हराया। साउथ अफ्रीका को हतासा के साथ देखना पड़ा हार का चेहरा । इसी के साथ ही अफ्रीकी सरजमीं पर टीम इंडिया ने दूसरी बार वनडे सीरीज का ख़िताब अपने नाम किया, पार्ल के बोलैंड पार्क स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय टीम ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाये, साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम 45.2 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हुई, इस वनडे सीरीज के मुकाबले के दौरान कई रोचक लम्हें देखने को मिले, भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन (108 रन) ने वनडे करियर का पहला शतक जमाने के बाद अपने बाइसेप्स दिखाकर मैदान में ही जश्न मनाया, और आवेश खान की बॉल पर साई सुदर्शन ने मिडऑफ पर फ्लाइंग कैच पकड़ा, साथ ही साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने तिलक वर्मा का विकेट लेकर सभी को शांत किया, इसके बाद जब वो मैदान में स्ट्राइक करने आए, तब-तब मैदान में राम सिया राम..नारे लगे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।