पाकिस्तान में नए साल 2024 के मौके पर किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा
(India) पाकिस्तान में नए साल 2024 के मौके पर किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा | पाकिस्तान सरकार ने लगाया प्रतिबंध, इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में फिलिस्तीनियों की मौत के कारण लिया गया ये फैसला | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकड़ ने हाल ही में अरब देशों के नेताओं के साथ बैठक की थी|मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकड़ ने इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में फिलिस्तीनियों की मौत के उपलक्ष्य में यह बड़ा एक्शन लिया गया है |पूरी दुनिया नए साल का स्वागत नई ऊर्जा, उत्साह और जश्न के साथ करेगी। लेकिन पाकिस्तान में कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकड़ने नए साल के मौके पर किसी भी तरह के जश्न पर पूर्णतय रोक लगा दी गयी है | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवर उल हक काकड़ ने गुरुवार रात देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम फिलिस्तीनियों के दुख और पीड़ा में उनके साथ हैं | ऐसे में हम सभी पाकिस्तानियों को नये साल में एकजुटता, संयम और विनम्रता दिखाने की जरूरत है|फिलिस्तीन में चिंताजनक हालात को देखते हुए इस बार नए साल पर कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।