हाफिज सईद की मांग पर भारत ने फिर पाकिस्तान को फंसाया
(India) हाफिज सईद की मांग पर भारत ने फिर पाकिस्तान को फंसाया | भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मालिक हाफिज सईद को मांगा है | विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से उसे भारत प्रत्यर्पित करने का निवेदन किया है | हालांकि, पाकिस्तान से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है | बात है कि पाकिस्तान का अगला कदम क्या होगा |दिल्ली के संवाददाताओं के मुताबिक बताया जा रहा है कि इस मामले में आवश्यक सहायक दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान सरकार को अपनी मांग भेज दी है। डॉन कॉम ने बताया कि हाफिज सईद की मांग के मुद्दे पर टिप्पणी के लिए संपर्क किया गया, तो विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने कहा कि पाकिस्तान को "तथाकथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले" में हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग करने वाले भारतीय अधिकारियों से एक अनुरोध प्राप्त हुआ है। लश्कर के संस्थापक और मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लेकर भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है | भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार से आतंकी हाफिज सईद के प्रत्यर्पण की मांग की है | आधिकारिक तौर पर भारत सरकार ने कहा है कि आतंकी हाफिज सईद का प्रत्यर्पण किया जाना चाहिए | आपको बता दें कि हाफिज सईद मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।