दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जे-म्यूंग पर चाकू से जानलेवा हमला
(India) दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता ली जे-म्यूंग पर चाकू से जानलेवा हमला | मंगलवार को विपक्षी नेता ली जे-म्यूंग पर बुसान शहर में एक अज्ञात शख्स ने चाकू से जानलेवा हमला किया | आपको बता देते है कि जे-म्युंग बुसान शहर में नए हवाई अड्डे का निरीक्षण कर रहे थे | विपक्षी नेता ली जे-म्यूंग पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे उसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया | मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक के बताया जा रहा है कि हमलावर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है | सम्पूर्ण मामले की जांच में पुलिस जुटी |वहीं, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने इस घटना पर चिंता जताई है | राष्ट्रपति ने कहा कि इस प्रकार घटना को जड़ से खत्म करने का प्रयास किया जाना चाहिए | इस घटना से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।