एमवी लीला नोरफोक नाम के जहाज को अरब सागर से किया हाईजैक
(India) लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज का सोमालिया के तट से अरब सागर में एक और जहाज का अपहरण कर लिया गया | लाल सागर और अरब सागर में जहाजों पर हो रहे हमलों के बीच जहाज चालक दल में 15 भारतीयों के शामिल होने की बड़ी खबर सामने आई है। लाइबेरिया के झंडे वाले एक जहाज को सोमालिया से अपहरण कर लिया गया था। जहाज का नाम 'एमवी लीला नोरफोक' बताया जा रहा है, जिसके में भारतीय के 15 चालक दल भी शामिल हैं। एएनआई समाचार एजेंसी के मुताबिक बताया जा रहा है कि नौसेना ने चालक दल के साथ संचार स्थापित किया है, वो सुरक्षित हैं।स्थिति से निपटने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS चेन्नई को अपहृत जहाज की ओर रवाना कर दिया गया है। जहाज पर विमानों से भी नजर रखे जाने की खबर सामने आयी है | बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना इस बार कड़ी सुरक्ष के साथ एक्शन लेगी | भारतीय नौसेना ने कहा है कि वह मामले पर नजर बनाए हुए है | यूरोपीय संघ नौसेना बल ने कहा कि चालक दल के एक सदस्य को चिकित्सा देखभाल के लिए भारतीय नौसेना के जहाज पर ले जाया गया। अपहरण का संदेह सोमाली समुद्री डाकुओं पर भी लगाया गया है, परन्तु यूरोपीय संघ बल ने कहा कि अपहरणकर्ता और उनकी मांगें अज्ञात थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।