दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों में भारत 80वें स्थान
(India) हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 के मुताबिक इस बार छह देश रहे दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट देश | नवीनतम हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में कुल 6 देशों को दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पहला स्थान मिला है। इन देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन को इस सूची में पहला स्थान मिला है। वर्ष 2024 में भारत का पासपोर्ट 80वें स्थान पर रहा है। भारत के साथ-साथ टोगो और सेनेगल को भी 80वें स्थान पर निर्धारित किया गया है। इंडेक्स के मुताबिक, भारत, टोगो और सेनेगल के पासपोर्ट उपयोगकर्ता 57 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। वहीं, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश के पासपोर्ट को कमजोर बताया गया है। भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग की बात करें तो 2023 की तुलना में इसमें काफी सुधार हुआ है। भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में कुल पांच स्थान का सुधार हुआ है और यह 80वें स्थान पर पहुंच गया है|

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।