रवींद्र जडेजा की मांसपेशियों में खिंचाव, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर
(India) टीम इंडिया को बड़ा झटका, टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं | रवींद्र जडेजा की मांसपेशियों में खिंचाव, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर इस प्रकार की अपडेट सूत्रों के मुताबिक बताई जा रही है | पैर का स्कैन कराने के बाद अभी उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है, रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी कि उनकी चोट कितनी गंभीर है | ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे थे, परन्तु वह क्रीज तक नहीं पहुंच पाए और बेन स्टोक्स ने उन्हें रन आउट कर दिया। रन आउट होने के बाद वह अपने पैर की मांसपेशियों को सहलाते दिखाई दिए | ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा को दूसरे टेस्ट से आराम दिया जा सकता है, अगर वह बाहर बैठते हैं तो विशाखापत्तनम में उनकी जगह कुलदीप यादव लेंगे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।