(India)
पाकिस्तान में आज नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव हैं। वोटिंग शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगी। पाकिस्तान में 24 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। इस साल देश में करीब 12.8 करोड़ मतदाता है, जो बैलट पेपर के जरिए वोट डालेंगे। देर रात तक नतीजे सामने आ सकते हैं। वहीं चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर 9 फरवरी को नतीजों की घोषणा कर सकता है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 266 पर चुनाव हो रहे हैं, जबकि 70 सीटें रिजर्व्ड हैं। इमरान खान के जेल में होने की वजह से मुख्य मुकाबला नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच माना जा रहा है | कहा जा रहा है कि नवाज शरीफ इस दौड़ में सबसे आगे हैं और वह चौथी बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकते है | इसकी बड़ी वजह सेना का उन्हें मिल रहा बेतहाशा समर्थन है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।