भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला
(India) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में हो रहा है , इस मैच को निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जा रहा है | इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा है | कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया की लिए बैटिंग चुनी है । अभी पहले दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं। टीम ने 33 रन के स्कोर पर ही 3 विकेट गंवा दिए । यशस्वी जायसवाल 10, रजत पाटीदार 5 और शुभमन गिल खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। मार्क वुड ने 2 और टॉम हार्टले ने एक विकेट लिया। रोहित ने 8 पारियों बाद खले बराबर किया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।