भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच सीरीज का तीसरा मुकाबला, कप्तान रोहित शर्मा ने भी 131 रन की पारी खेली
(India) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में हो रहा है | निरंजन शाह स्टेडियम में गुरुवार को टीम इंडिया ने पहले अपने लिए टॉस जीत बैटिंग चुनी। टीम ने आज के दिन 326/5 के स्कोर से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। अभी तक दूसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है, भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 392 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल और रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं।दोनों टीम बराबर की पार्टनरशिप पूरी कर चुके हैं। रवींद्र जडेजा 112 रन बनाकर जो रूट का शिकार हुए। रूट ने उन्हें कॉट & बोल्ड किया। कुलदीप यादव को जेम्स एंडरसन ने कॉट बिहाइंड कराया। इंग्लैंड से मार्क वुड 3 विकेट ले चुके हैं। भारत से कप्तान रोहित शर्मा ने भी 131 रन की पारी खेली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।