(India)
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने ,रविचंद्रन अश्विन से पहले अनिल कुंबले ने 105 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी | जबकि भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के नौवें गेंदबाज बन गए हैं। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 98वें टेस्ट में 500 विकेट तक पहुंच गए हैं। वह सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने रविचंद्रन अश्विन से कम मैचों (87) में 500 विकेट पूरे किए थे | भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए हैं | रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 मैच खेले और 114 विकेट हासिल किये थे । वहीं, दूसरे स्थान पर इंग्लैंड है, जिसके खिलाफ भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 22 मैचों में 98 विकेट लिए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।