कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर अनोखे अंदाज में की अपने तीन साथियों की तारीफ
(India) टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने तीन साथियों की कुछ अनोखे अंदाज में तारीफ की है | उन्होंने यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल की 19 जनवरी को इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई साथ ही रोहित शर्मा ने फोटो कैप्शन ने लिखा की 'ये आजकल के बच्चे' | भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को रिकॉर्ड 434 रन से हरा दिया। भारत की इस जीत में यशस्वी, सरफराज और जुरेल का काफी योगदान रहा है । वहीं सरफराज और जुरेल का यह इंटरनेशनल डेब्यू मैच था। यशस्वी जायसवाल ने 214 रन की पारी खेली, 12 सिक्स लगा यशस्वी जायसवाल ने तीसरे टेस्ट के दूसरी पारी में 214 रन की पारी खेली। इस इनिंग्स में उन्होंने 12 सिक्स लगाए, जो किसी भी भारतीय द्वारा एक इनिंग में सबसे ज्यादा हैं। यशस्वी का इस सीरीज में यह दूसरा दोहरा शतक था। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में भी डबल सेंचुरी लगाई थी। यशस्वी ने अब तक केवल 7 ही टेस्ट खेले हैं। पिछले साल ही उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।