(India)
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडिया टीम के खिलाडी शुभमन गिल ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा की मुझे फर्क नहीं पड़ता की बाहर लोग मेरे बारे में क्या बोलते हैं, लेकिन मुझे अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने पर बेहद निराशा हुई है, परन्तु वह इस निराशा हतास नहीं है | खिलाडी शुभमन गिल ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला कि, निश्चित रूप से कुछ उम्मीदें होंगी कि आप टीम और देश के लिए कैसे खेलना चाहते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे मेरी मानसिकता में कोई परिवर्तन आया है। साथ ही मुझे अब भी खुद से वही उम्मीदें हैं। शुभमन गिल ने आगे कहा, यह आप पर निर्भर करता है कि, आप कितनी तेजी से आगे बढ़ते हैं और अगली चुनौती के लिए तैयार रहते हैं। एक बड़े खिलाड़ी और एक औसत खिलाड़ी के बीच यही अंतर देखने को मिलता है। शुभमन गिल सीरीज में 252 रन बना चुके है। हैदराबाद में हुए पहले टेस्ट तक गिल लगातार 11 पारियों में एक अर्धशतक भी नहीं लगा सके थे। हालांकि, इसके बाद विशाखापट्टनम में गिल ने 104 रन और राजकोट में 91 रन की पारी खेली थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।