भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज, तेज गेंदबाज़ आकाश दीप ने किया डेब्यू
(India) भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में 5 टेस्ट की सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है | JSCA इंटरनेशनल झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ये मैच हो रहा है | कल इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। भारत से अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अपना प्रथम मैच खेला | फिलहाल पहले दिन के पहले सेशन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर हैं। तेज गेंदबाज आकाश दीप ने जैक क्रॉले को दूसरी बार बोल्ड किया। क्रॉले 42 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले बोल्ड होने पर गेंद नो-बॉल निकली थी। आकाश ने बेन डकेट और ओली पोप को भी पवेलियन भेजा। दोनों 3 बॉल के अंदर आउट हो गए। इंग्लैंड ने 11 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए साथ ही 3 विकेट गंवा कर 57 रन स्कोर किया | लंच ब्रेक से ठीक पहले रविंद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को LBW आउट कर इंग्लैंड को 5वां झटका दे दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।