टीम इंडिया के गेंदबाज मोहम्मद शमी एड़ी की सर्जरी के कारण हो सकते है आगामी T20 वर्ल्ड कप से बाहर
(India) भारतीय टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 26 फरवरी को लंदन में एड़ी की सर्जरी करवाई। ये सर्जरी सफल रही इस बात की जानकारी मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके दी | शमी ने सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट कर ल‍िखा, मेरी एड़ी का सक्सेसफुल ऑपरेशन हुआ। साथ ही उन्होंने कहा की रिकवरी में टाइम लगेगा लेकिन मैं जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा होकर बॉलिंग करने के लिए तैयार और उत्साहित हूं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले साल टीम इंडिया के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेला था, इसके बाद से ही वह इंजरी के कारण क्रिकेट नहीं खेल सके। सर्जरी के बाद शमी को करीब 3 से 4 महीने तक आराम करना पड़ सकता है। इसके बाद ही वह प्रैक्टिस शुरू करेंगे। NCA से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही उन्हें मैच खेलने की परमिशन मिलेगी। इसमें 6 से 8 महीने का समय लग सकता है। मोहम्मद शमी ने पिछले साल अक्टूबर और नवंबर में इंजरी के बावजूद वनडे वर्ल्ड कप खेला था। उन्होंने टूर्नामेंट के 7 मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए। इसी के साथ वह वर्ल्ड कप में 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।