भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ICC टेस्ट रैंकिंग में 12वें नंबर पर पहुंचे
(India) भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच ICC ने ताजा रैंकिंग जारी की, भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ICC टेस्ट रैंकिंग में 12वें नंबर पर पहुंचे, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग है। उनके फिलहाल 721 रेटिंग प्वाइंट हैं. यशस्वी ने पिछले मैच में 73 और 37 रनों का योगदान दिया था | एक पायदान नीचे चल रहे गिल ने रांची में 38 रन के अलावा नाबाद 52 रन की बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली थी और वह चार पायदान ऊपर 31वें स्थान पर पहुंच गये हैं | साथ ही साथ आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रित बुमरा नंबर-1 गेंदबाज बने हुए, दूसरे नंबर पर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी अब तक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 4 मैचों में 93.57 की औसत से 655 रन हैं, जो सीरीज में सबसे ज्यादा है | यशस्वी ने सीरीज में दो दोहरे शतक भी लगाए |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।