ईशा अंबानी के लुक ने किया सबको हैरान, ब्लाउज में लगे है बेशकीमती गहने
(India) भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन गुजरात के जामनगर में आयोजित किया गया था | अनंत अंबानी बहुत जल्दी ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तीन दिन के इस शुभ अवसर पर शायद ही कोई ऐसा सेलिब्रिटी होगा, जो नहीं आया हो। दुनिया भर के बड़े व्यापारी, हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे और अन्य क्षेत्रों के तमाम दिग्गज समारोह में शिरकत लेने जामनगर पहुंचे। इस पूरे समारोह में सबकी नजर अंबानी परिवार की महिलाओं पर थी । जिन्होंने आज भी भारतीय संस्कृति को अपने संस्कारों में सजोयें रखा है । अंबानी परिवार इस समारोह में शाही अंदाज में नजर आया। समारोह के आखिरी दिन मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी ने लहंगा पहना था। इस लहंगे के लुक से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। लहंगे के साथ-साथ उनका ये ब्लाउज भी काफी खास था राधिका और अनंत के प्री वेडिंग समारोह में हर दिन ईशा ने एथनिक से लेकर वेस्टर्न ड्रेस तक पहनकर अपना जलवा दिखाया। राधिका और अनंत की हस्ताक्षर सेरेमनी में उन्होंने लाल रंग का बेहद ही खूबसूरत सा लहंगा कैरी किया था। जितना खूबसूरत ये लहंगा था, उससे कहीं ज्यादा प्यारा इसका ब्लाउज था। उनके इस ब्लाउज को मशहूर डिजाइन अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था। ये ब्लाउज इस लिए भी बेहद खास था क्युकी इस ब्लाउज पर न सिर्फ ईशा अंबानी के नए और पुराने जेवर लगाए गए हैं, बल्कि साथ में इसमें लगाने के लिए खास गुजरात और राजस्थान से पारंपरिक गहने मंगवाए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।