महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव को लगाएं इन भारतीय पकवानों का भोग
(India) महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू के लिए काफी खास माना जाता है | इस दिन भक्त अपने आराध्ये शिव की पूजा अर्चना करना पसंद करते है | महाशिवरात्रि का दिन शास्त्रों में काफी पवित्र माना जाता है। पौराणिक कथाओं की अनुसार, इसी दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसी के चलते कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन जो भी लोग सच्चे मन से महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं, उनके हर दुख को भोलेनाथ हर लेते हैं, साथ जीवन व्यतीत करने के लिए एक सच्चा साथी भी प्रदान करते है | जिस प्रकार महादेव पूजा और व्रत-उपवास से प्रसन्न होते हैं, ठीक इसी तरह से अगर आप उनके प्रिय पकवानों का भोग उन्हें चढ़ाएंगे, तो भी बाबा महाकाल आपसे प्रसन्न होंगे। महाशिवरात्रि के दिन हर किसी का व्रत होता है, ऐसे में आप भी फलाहारी साबुदाना या मखाने की खीर का भोग भोलेनाथ को लगा सकती हैं। इसे साधारण चावलों की खीर की तरह के बनाया जाता है। इसका सेवन व्रत में आप खुद भी कर सकती हैं। गाजर का हलवा एक स्वादिष्ट मिठाई है, इस को महाशिवरात्रि के व्रत में परोसें सकते है, और इस शुभ अवसर पर का आनंद लें सकते हैं | गाजर का हलवा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है. गाजर में विटामिन A, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आंखों की सेहत, पाचन और हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।