भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला, रोहित और शुबमन गिल का शतक
(India) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अन्तिम मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 7 मार्च को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का चुनाव किया | टीम ने पहली पारी में 218 रन बनाए | तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल अभी भी जारी है। इंडिया टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 477 रन बना लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। तीसरे दिन भारत ने 473/8 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई। शुभमन गिल ने 110, रोहित शर्मा ने 103, देवदत्त पडिक्कल ने 65 और सरफराज खान ने 56 रन बनाए |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।