(India)
चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ मैच के बाद विशाखापत्तनम के ग्राउंड स्टाफ के साथ फोटो क्लिक कराई।धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर माही की पारी पर प्रतिक्रिया दी है | साक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ऋषभ पंत की भी तारीफ की है | साक्षी ने धोनी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, सबसे पहले रिषभ पंत का स्वागत है, हाय माही..पता ही नहीं चला कि हम मैच हार गए हैं। साक्षी का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है | चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इस सीजन में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे | चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने दिल्ली के खिलाफ मैच में 16 गेंदों पर 37 रन बनाए | उन्होंने एनरिक नॉर्त्या के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में 20 रन बनाए, उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपनी पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।