(India)
आईपीएल मैचों की कड़ी में आज राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा | जयपुर में होने जा रहे आईपीएल मैच को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए है | बीते मैच के दौरान सामने आई अव्यवस्थाओं को देखते हुए इस बार पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है | स्टेडियम के भीतर और बाहर पुलिस की ओर से तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है | स्टेडियम में दाखिल होने वाले सभी प्रवेश द्वारों पर एडीसीपी स्तर के पुलिस अधिकारियों को बतौर प्रभारी तैनात किया गया है । मैच देखने आने वाले सभी दर्शक निर्धारित प्रवेश द्वार से ही प्रवेश कर सकेंगे | स्टेडियम में आने वाले सभी दर्शकों को कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा | इस दौरान दर्शक प्रतिबंधित सामग्री स्टेडियम के भीतर नहीं ले जा सकेंगे | स्टेडियम में आने वाले वीआईपी मेहमानों और टीम मेंबर्स की सुरक्षा के लिए पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता स्टेडियम में तैनात किया गया है | पुलिस जवान वॉच टॉवरों से भी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की भीड़ पर निगरानी रखेंगे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।