IPL के 17वें सीजन के 55 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा
(India) आईपीएल के 17वें सीजन के 55 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा | ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा | मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या जबकि पैट कमिंस हैदराबाद टीम की कप्तानी करेंगे | मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है | यहां जमकर चौके-छक्के लगते हैं | मैदान की बाउंड्री छोटी होने के कारण जमकर रन बंटोरे जाते हैं | इस आईपीएल मैच भी इस पिच पर रनों की अच्छी बरसात हुई है | ऐसे में माना जा रहा है कि आज के मैच में भी काफी अच्छा मुकाबला यहां देखने को मिल सकता है | अगर मौसम की बात करें तो आज मुंबई में काफी तेज गर्मी रहने वाली है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।