(India)
किम जोंग गुब्बारों के जरिए कचरा दक्षिण कोरिया भेज रहा है: 24 घंटे में 150 गुब्बारे पहुंचे; दक्षिण कोरिया ने कहा- ये हमारी सुरक्षा के लिए खतरा उत्तर कोरिया ने मंगलवार रात से दक्षिण कोरिया में कचरे से भरे गुब्बारे भेजना शुरू कर दिया। उत्तर कोरिया गुब्बारों की मदद से अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया में कचरे के बैग भेज रहा है।बुधवार सुबह यहां 150 गुब्बारे देखे गए। साउथ कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (JCS) ने इसकी तस्वीरें भी जारी की हैं। इन 2 बड़े गुब्बारों को रस्सी से बांधा गया है।उत्तर कोरिया ने अब दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपने दुष्प्रचार युद्ध को आगे बढ़ाने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। उत्तर कोरिया ने गुब्बारों में इस्तेमाल किए गए टॉयलेट पेपर, टिश्यू और सिगरेट भरकर दक्षिण कोरिया भेजे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।