(India)
बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को दिल्ली में ईद उल-अजहा के मौके पर नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने लोगों से बातचीत की और मिठाइयां बांटी। सैकड़ों श्रद्धालु सोमवार को मुंबई की मीनारा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए। इस्लामी कैलेंडर के इस महत्वपूर्ण दिन को मनाने के लिए शहर भर के मुसलमान एक साथ आए। उत्तर प्रदेश के आगरा में ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम श्रद्धालुओं ने ताजमहल में नमाज अदा की। नमाजियों ने देश की शांति और एकता के लिए दुआ मांगी। उत्तरी गोवा के मापुसा में सोमवार को ईद-उल-अजहा के मौके पर लोगों ने नमाज अदा की। ईद-उल-अजहा के मौके पर सोमवार को सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।