(India)
आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को 104 रनों से हरा दिया। सेंट लूसिया के ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 218 रन बनाए। यह इस विश्व कप का सर्वोच्च स्कोर था। जवाब में अफगानिस्तान 16.2 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन ने 53 गेंदों में 98 रन बनाए।मैच के हीरो वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन रहे। उन्होंने 98 रनों की शानदार पारी खेली। निकोलस ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की और लगातार रन बनाते रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।