(India)
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह और राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है | संजय सिंह को राज्यसभा में आप का नेता बनाया गया है, जबकि राघव चड्ढा को उपनेता बनाया गया है | आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को राज्यसभा में अपना नेता चुना है। राघव चड्ढा राज्यसभा में उपनेता होंगे। वहीं एनडी गुप्ता को राज्यसभा में व्हिप चीफ बनाया गया है। दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आप के पास राज्यसभा में 11 सांसद हैं। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चेयरमैन को पत्र लिखकर इसकी जानकारी भी दे दी है | आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह और राघव चड्ढा को तत्काल प्रभाव से ये जिम्मेदारी सौंपी है | और एनडी गुप्ता को मुख्य सचेतक बनाया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।