उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उत्तराखण्ड सरकार को घेरा
(India) शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेसवार्ता करते हुए राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा था | उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिला अपराध के आंकड़े लगातार बढ़ रहे है | बीजेपी नेता आदित्य राज सैनी पर किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या में शामिल होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है | जिसको लेकर कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद यह कांग्रेस की बौखलाहट है | जो इस इस तरह से अनर्गल बयानबाजी कर रही है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।