(India)
T20 World Cup में गेंदबाजों के दम पर भारत बना विश्व चैंपियन,साथ ही साथ भारत दूसरी बार टी20 क्रिकेट का विश्व चैंपियन बना | भारत ने सुपर-8 स्टेज में 3 और ग्रुप स्टेज में 4 तेज गेंदबाजों को मौका दिया। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने सभी मैच खेले। जबकि मोहम्मद सिराज को कप्तान रोहित शर्मा ने अमेरिका की तेज गेंदबाजी अनुकूल पिचों पर मौका दिया। 29 जून को भारत ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, भारत के चैंपियन बनते ही टीम के 3 दिग्गजों ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी शामिल थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।