T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया आज मुंबई से जिम्बाब्वे के लिए रवाना
(India) T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया आज मुंबई से जिम्बाब्वे के लिए रवाना
,BCCI ने टी20 विश्व कप के बीच में जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की थी | भारत को जिम्बाब्वे दौरे पर पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा। सूत्रों मुताबिक़ बताया जा रहा है कि जिम्बाब्वे ने भारत के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। भारत ने इस सीरीज के लिए अपनी युवा टीम का ऐलान किया है और शुभमन गिल को कप्तान बनाया है। वहीं जिम्बाब्वे ने 38 साल के सिकंदर रजा को अपना कप्तान बनाया है।आज BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 टी20 मैचों के लिए 3 नए खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर भेजा है,ओपनर साई सुदर्शन, विकेटकीपर जितेश शर्मा और तेज गेंदबाज हर्षित राणा को संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की जगह चुना गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।