(India)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया आज सुबह दिल्ली पहुंची, टी20 वर्ल्ड कप जीतकर लौटी टीम इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम के खिलाड़ियों से करीब दो घंटे तक मुलाकात की और एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। टीम सुबह 10:46 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास पहुंची। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां विजय परेड के बाद बीसीसीआई की ओर से टीम को पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में प्रशंसकों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।