चीनी सेना ने लद्दाख के पास हथियार जुटाए
(India) पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील की सीमा के पास चीनी सेना बड़े पैमाने पर हथियार जुटा रही है। अमेरिकी फर्म ब्लैकस्काई ने इसकी सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में चीनी सैनिकों द्वारा हथियार और ईंधन स्टोर करने के लिए बनाए गए बंकर दिखाई दे रहे हैं। ये बंकर 2021-22 के दौरान बनाए गए हैं। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास सिरजाप में चीनी सैनिकों का बेस है। चीनी सैनिकों का मुख्यालय भी यहीं है। भारत इस जगह पर अपना दावा करता रहा है। यह LAC से सिर्फ़ 5 किलोमीटर दूर है। सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि चीन ने पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम के पास तिब्बत में शिगात्से एयरबेस पर अत्याधुनिक जे20 स्टील्थ फाइटर जेट तैनात किए हैं। 27 मई को जारी सैटेलाइट तस्वीरों से यह बात सामने आई है। यह इलाका भारत के पूर्वी इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से महज 150 किलोमीटर दूर है।
अगर बात करते है पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील की तो कुछ इस प्रकार : पूर्वी लद्दाख में आने वाली करीब 826 किलोमीटर लंबी LAC के लगभग बीच में पैंगोंग झील पड़ती है। यह एक लंबी, गहरी और जमीन से घिरी झील है जो 14,000 फीट से भी ज्‍यादा ऊंचाई पर स्थित है। 135 किलोमीटर लंबी यह झील 604 वर्ग किलोमीटर से भी ज्‍यादा एरिया में फैली है। कहीं-कहीं इसकी चौड़ाई 6 किलेामीटर तक है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।