(India)
पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। गौतम गंभीर अब राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो गया था | बीसीसीआई ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। राहुल द्रविड़ ने साल 2021 में भारतीय टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली थी, जिसके बाद भारतीय टीम साल 2022 में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी, जबकि इसके बाद वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का सफर उपविजेता बनकर खत्म हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।