नेपाल में भूस्खलन से तबाही, त्रिशूली नदी में बहीं दो बसें, सात भारतीयों समेत 65 यात्री लापता
(India) नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आने के बाद दो बसों के उफनती नदी में बह जाने से सात भारतीयों समेत 65 यात्री लापता बताए जा रहे हैं। समाचार पोर्टल 'मायरिपब्लिका' के अनुसार, चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने और उफनती त्रिशूली नदी में बह जाने के बाद सात भारतीयों समेत 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें लापता हैं।
प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने त्रिशूली नदी में दो बसों के बहने की घटना पर दुख व्यक्त किया है और युद्ध स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान के निर्देश जारी किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।