नेपाल में पुष्प कमल दहल की सरकार गिरी
(India) नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ ​​प्रचंड ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक बताया जा रहा कि प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल संसद में विश्वास मत हासिल करने में विफल रहे। फ्लोर टेस्ट में उन्हें 275 सांसदों में से सिर्फ 63 का समर्थन मिला। नेपाल की नेशनल असेंबली के 138 सांसदों ने उनके खिलाफ वोट दिया। 25 दिसंबर 2022 को पीएम बनने के बाद दहल लगातार अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे थे और करीब 19 महीने बाद उनकी सरकार गिर गई थी। सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि नेपाल के निचले सदन में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के साथ सत्ता साझेदारी समझौता करने के बाद केपी शर्मा ओली की पार्टी ने खुद को मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन से बाहर कर लिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।