(India)
अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर फायरिंग हुई। पेंसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए गोली निकल गई। गोली लगते ही ट्रम्प गिर पड़े। उनका चेहरा खून से सन गया पर ट्रम्प मुट्ठी भीचें हुए, गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हैं। पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई। इस घटना के बाद भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने चिंता ज़ाहिर की है, मोदी ने अपने अकाउंट x पर लिखा मेरे मित्र पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर हुए हमले से मैं बहुत चिंतित हूँ। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।