(India)
भारत के युवा बैडमिंटन सुपरस्टार लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक में देश की तरफ से मेडल के लिए दावेदारी पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लक्ष्य ओलंपिक मुकाबलों में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। भारत में फ्रांसिसी दूतावास के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में सेन ने ओलंपिक में हिस्सा लेने को सपना सच होने जैसा बताया है।लक्ष्य सेन ने कहा है कि वे ओलंपिक गेम्स में कोर्ट पर उतरने के मिले मौका का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश 2024 ओलंपिक में अपना सबसे दमदार प्रदर्शन करने की है। ओलंपिक गेम्स में भारत की तरफ से 2012 में साइना नेहवाल और 2016 और 2020 में पी. वी. सिंधु ने मेडल जीते हैं। दुनिया में 19वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन को ग्रुप एल में रखा गया है। लक्ष्य के ग्रुप में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी हैं। लक्ष्य का क्रिस्टी के खिलाफ़ 1-4 का रिकॉर्ड है। क्रिस्टी, इस साल दो बार लक्ष्य को हरा चुके हैं। पिछले हफ्ते से लक्ष्य सेन फॉस-सुर-मेर के हॉल्स डेस स्पोर्ट्स पार्सेमैन में ट्रेनिंग ले रहे हैं। ये मार्सिले सिटी सेंटर से लगभग 45 मिनट की दूरी पर है। लक्ष्य सेन अपने कोच के साथ 22 जुलाई को पेरिस के लिए रवाना होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।