INDW vs UAEW Match: एशिया कप में भारत ने यूएई को 78 रनों से हराया, पेश की सेमीफाइनल की दावेदारी
(India) वुमेंस एशिया कप टी20 2024 के ग्रुप स्टेज का पांचवां मैच आज दांबुला में इंडिया और यूएई के बीच खेला गया। ग्रुप ए के इस मैच में इंडिया ने यूएई के खिलाफ विशाल जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 78 रनों से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल की दावेदारी पेश कर दी है इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस मैच में टीम इंडिया ने यूएई के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में यूएई की टीम 7 विकेट खोकर 123 रन बना सकी और मुकाबला 78 रनों के अंतर से हार गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने शानदार अर्धशतक जड़े। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार 200 का आंकड़ा पार किया। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा को दो विकेट मिले। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है क्योंकि अभी तक कोई अन्य टीम दो मैच नहीं जीती है। यहां तक कि टीम इंडिया का ग्रुप फेज का आखिरी मैच नेपाल से है जो कि भारत के मुकाबले कमजोर टीम है। ऐसे में टीम का टॉप 4 में जाना पक्का लग रहा है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चतताओं का खेल है तो पुरजोर तौर पर कुछ नहीं कहा सकता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।