(India)
रनगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में तीन विकेट पर 178 रन बनाए। इस मैच में भारत की ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 48 गेंदों पर 81 रनों की दमदार पारी खेली जबकि हेमलता ने 42 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। आखिरी ओवरों में जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली। जवाब में 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 96 रन ही बना सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि अरुंधति रेड्डी और राधा यादव को दो-दो विकेट मिले।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।