पेरिस ओलिंपिक-2024 में आज से मेडल की रेस शुरू होगी
(India) पेरिस ओलिंपिक-2024 में आज से मेडल की दौड़ शुरू हो जाएगी। शनिवार को 8 खेलों में 22 मेडल इवेंट होंगे। इनमें से भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें निशानेबाजों पर रहेंगी, क्योंकि राइफल 10 मीटर कैटेगरी का गोल्ड मेडल मुकाबला दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। इस कैटेगरी में भारत के 4 निशानेबाज अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इसके अलावा बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी समेत कुल सात खेलों में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत का पहला मैच दोपहर 12:30 बजे शूटिंग का होगा। आखिरी मैच रात 12 बजे के बाद बॉक्सिंग में होगा। भारत आज अपने अभियान की शुरुआत शूटिंग से करेगा। यहां भारतीय निशानेबाज 10 मीटर एयर मिक्स्ड राइफल इवेंट में एक गोल्ड समेत 3 मेडल पर निशाना साधेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।