रमिता जिंदल 10 मीटर एयर राइफल महिला फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं
(India) इंडियन शूटर रमिता जिंदल सोमवार को पेरिस ओलंपिक खेलों में 10 मीटर एयर राइफल महिला प्रतियोगिता के फाइनल में सातवें स्थान पर रहीं। 20 साल की रमिता ने आठ महिलाओं के हाई क्वालिटी फाइनल में 145.3 का स्कोर किया। रविवार को क्वालीफिकेशन में उन्होंने अच्छा परफॉर्म करते हुए फाइनल में पांचवें स्थान पर जगह बनाई। हांग्जो एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली रमिता ने घरेलू ट्रायल में वर्ल्ड चैम्पियनशिप मेहुली घोष और तिलोत्तमा सेन को हराकर पेरिस खेलों में जगह बनाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।