बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के सबसे बड़े अपडेट...
प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुस गए। तोड़फोड़ और आगजनी की गई।
राजधानी ढाका में 4 लाख लोग सड़कों पर उतरे, कई जगहों पर तोड़फोड़ की गई।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में सोमवार को 6 लोगों की मौत हो गई।
प्रदर्शनकारियों ने 2 हाईवे पर कब्जा कर लिया। अब तक 300 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से ज्यादातर छात्र हैं।
पश्चिम बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा, असम और मिजोरम से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने अलर्ट बढ़ा दिया है।
बांग्लादेश की सेना ने देश की प्रमुख पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की है।
18 सदस्यीय अंतरिम सरकार का प्रस्ताव रखा गया है। सेना इस सरकार का गठन करेगी।
भारत ने बांग्लादेश जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया ने भी हवाई सेवा स्थगित कर दी है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपडेट दिया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी विदेश मंत्री से मुलाकात की है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। हसीना सी-130 परिवहन विमान से भारत पहुंचीं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।