(India)
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर का रोल निभाने की दौड़ में शामिल हैं। 45 साल के जहीर मुंबई इंडियंस टीम के साथ ग्लोबल डेवलपमेंट के हेड के तौर पर जुड़े थे।इससे पहले उन्होंने 2018 से 2022 तक फ्रेंचाइजी के क्रिकेट डायरेक्टर का पद संभाला था। एक खिलाड़ी के रूप में, जहीर खान तीन आईपीएल टीमों- मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा रहे। 10 आईपीएल सीजन में उन्होंने कुल 100 मैच खेले और 7.59 की इकॉनमी से 102 विकेट लिए। जहीर खान ने 2017 सीजन के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। एलएसजी के अलावा वे दो और फ्रेंचाइजी की लिस्ट में भी हैं, जो आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए बेताब हैं। इसके लिए रिटेंशन नियमों का ऐलान सितंबर के शुरुआत में की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।