महिलाओं ने पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल आठ मेडल जीते।
भारत के लिए अदिति कुमारी (43 किलो), नेहा (57 किलो), पुलकित (65 किलो) और मानसी लाथेर (73 किलो) ने शुक्रवार को अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे। एक तरफ जहां भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं पुरुषों ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में निराश किया। शुक्रवार को भारत के पांच पुरुष पहलवान मैट पर उतरे, लेकिन कोई भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी। इन पहलवानों का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि सिर्फ हर्ष और वेविक ही एक दौर में जीत हासिल कर सके। हर्ष ने 48 किलो कैटेगरी में एरबोल बोलोतोव पर 6-2 से जीत दर्ज की, लेकिन क्वार्टर फाइनल में चिंगिस सैरिग्लार से हार गए। वेविक ने आलियाकसेई कुरिला पर 11-4 से जीत दर्ज की, लेकिन उन्हें क्वार्टरफाइनल में निकोलोज मैसूराद्जे से हार का सामना करना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।