मिक्स्ड डबल्स में मानव ने मारिया जिओ के साथ मुंबई की टीम के लिए सनसनीखेज वापसी की। बाद में, दूसरे मेन्स सिंगल्स में उन्होंने शुरू में पिछड़ने के बावजूद स्नेहित एसएफआर को दो-एक से हराया। जयपुर पैट्रियट्स के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों दक्षिण कोरिया के चो सेउंग-मिन और थाईलैंड की सुथासिनी सॉवेटाबुट की जीत ने साबित कर दिया कि मिक्स्ड डबल्स में यू मुंबई टीटी की जीत नाकाफी है। यूटीटी में अपना दूसरा मैच खेल रहे चो ने पहले मेन्स सिंगल्स में दिग्गज अफ्रीकी खिलाड़ी क्वाड्री अरुणा को तीन-शून्य से हरा दिया। सुथासिनी ने उनके नक्शेकदम पर चलते हुए स्पेन की मारिया जिओ पर दो-एक से जीत दर्ज की। उनके मैच का फैसला गोल्डन प्वाइंट से हुआ। मानव के शानदार खेल के बाद सुतीर्थ मुखर्जी को ये सिलसिला जारी रखना था। लेकिन जयपुर पैट्रियट्स की नित्याश्री मणि के धीरज और कुछ अद्भुत शॉट ने मैच को उनकी झोली में डाल दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।