पैरा शूटर अवनि लेखरा लगातार दो पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
(India) पैरा शूटर अवनि लेखरा शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल (एसएच1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लगातार दो पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। इसी स्पर्धा में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। टोक्यो पैरालिंपिक में स्वर्ण जीतने वाली 22 वर्षीय अवनि ने शानदार 249.7 का स्कोर कर तीन साल पहले बनाए गए 249.6 के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा। 2022 में निशानेबाजी के खेल से जुड़ने वाली मोना ने कांस्य पदक के लिए 228.7 का स्कोर किया। 11 साल की उम्र में एक कार दुर्घटना में कमर के नीचे लकवाग्रस्त होने के कारण अवनि व्हीलचेयर के बिना नहीं चल सकतीं। वह टोक्यो पैरालिंपिक 2021 में निशानेबाजी में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनीं। क्वालीफिकेशन में गत चैंपियन अवनी ने 625.8 अंक हासिल किए और इरिना एस के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। दो बार की विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता मोना ने क्वालीफिकेशन में 623.1 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।